दिग्विजय भ्रम की राजनीति के महारथी : भाजपा

भोपाल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रवक्ता विश्वास सारंग ने कांग्रस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह को भ्रम की राजनीति करने का महारथी करार दिया है।

व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय िंसंह द्वारा उठाए गए सवाल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह को चाहिए की वह दूषित व घृणित राजनीतिक षडयंत्रों से दूर होकर जनता के विषय पर राजनीति करें, जिससे जनता में उनकी छवि सुधरेगी।

सारंग का आरोप है कि दिग्विजय सिंह भ्रम की राजनीति करने में महारथ हासिल कर चुके हैं और जिससे वे एक के बाद एक शगूफा छोड़कर जनता में भ्रम का वातावरण पैदा करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापम घोटाले को लेकर एसआईटी और एसटीएफ अपना काम बखूबी कर रही है। कांग्रेस अपने संगठन में ही विश्वास के संकट से जूझ रही है इसलिए दिग्विजय सिंह हर महीने प्रदेश में आकर आरोप प्रत्यारोप करके अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

सारंग ने मख्यमंत्री चौहान का बचाव करते हुए कहा कि चौहान भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493