दिग्विजय सिंह ने NTA चेयरमैन से मांगा इस्तीफा,NEET, UGC-NET पेपर लीक के विरुद्ध भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल- NEET, UGC-NET पेपर लीक के विरुद्ध देशभर के छात्रों में आक्रोश है। विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा भी देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। सिंह ने कहा कि, ‘भाजपा के राज में जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं वहां घपला हुआ है। चाहे वह एमपी हो, या छत्तीसगढ़ हो, यूपी या राजस्थान हो। पहले तो मध्य प्रदेश की यही बदनामी होती थी कि व्यापमं के डॉक्टर से इलाज नहीं कराएंगे। अब तो नीट में घोटाला हो गया। अब नीट के जरिए जिनकी भर्ती होगी, वो एम्स में पहुंच जाएंगे। अब जानकारी मिल रही है कि जिन्होंने पहले फार्म भरा है उन्हें पहले कॉलेज मिल जाएगा। यह सब घपले का तरीका है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493