नई दिल्ली:राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को बादल छाए रहने, बारिश होने और धूल भरी आंधी आने की संभावना जताई है.दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश और आंधी के कारण लू के प्रकोप में कमी आई. आईएमडी ने बताया अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कई हिस्से लंबे समय से भीषण गर्मी की चपेट में हैं जिससे गर्मी लगने से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है . पिछले तीन दिनों में दिल्ली के आसपास निम्न तबके के 50 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.
dharmpath.com dharmpath