दिग्विजय सिंह 16 अप्रैल को राजगढ़ से भरेंगे पर्चा

राजगढ़- मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। वहीं, चुनाव आयोग की भी तैयारियां जोरों पर चल रही है। मध्य प्रदेश में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र को हॉट सीट माना जा रहा है क्योंकि यहां से कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। राजगढ़ में 12 अप्रैल यानी कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 16 अप्रैल को बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना पर्चा भरेंगे। भाजपा की ओर से दो बार के सांसद रोडमल नागर ही इस बार भी प्रत्याशी हैं। तीसरे चरण में होने वाले इस चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेगी। थर्ड फेज में राजगढ़ के अलावा मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा और भोपाल में वोटिंग होगी।

नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। पूरी नामांकन प्रक्रिया CCTV कैमरे की निगरानी के बीच होगी। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जमा करने के लिए एक प्रस्तावक अनिवार्य है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 10 प्रस्तावक होना जरूरी है। 10 से यदि कम प्रस्तावक रहेंगे तो उम्मीदवार के नामांकन पत्र निरस्त हो जाएंगे।

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में राजगढ़, खिलचीपुर, ब्यावरा, नरसिंहगढ, सारंगपुर, सुसनेर, चाचौड़ा और राघौगढ़ क्षेत्र आता है। बता दें कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है। वह दो बार यहां से सांसद भी रहे हैं। इसके बाद इस्तीफा देकर वे मुख्यमंत्री बने। हाल के वर्षों में दिग्विजय का गढ़ कहलाने वाला राजगढ़ भाजपा की झोली में चला गया था। इस बार चूंकि स्वयं दिग्विजय सिंह मैदान में उतर गए हैं ऐसे में भाजपा का यहां जीतना नामुमकिन माना जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493