चेन्नई, 4 मई (आईएएनएस)। टी.टी.वी. दिनाकरन की अगुवाई वाले अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) ने शुक्रवार को घोषणा की कि तमिलनाडु के जिन नीट उम्मीदवारों को पड़ोसी केरल में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, उन्हें पार्टी ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
दिनाकरन ने कहा कि एएमएमके ने तमिलनाडु के विद्यार्थियों के लिए ठहरने और परीक्षा केंद्र के लिए मार्गदर्शन के मद्देनजर व्यवस्था की है।
दिनाकरन ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के संदर्भ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कार्रवाई केंद्र सरकार के तमिलनाडु विरोधी रुख को दिखाती है। दिनाकरन जेल की सजा काट रही एआईएडीएमक की पूर्व महासचिव वी.के.शशिकला के भतीजे हैं।
एएमएमके के नेता ने कहा कि तमिलनाडु के सैकड़ों मेडिकल की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को केरल व राजस्थान में केंद्र आवंटित किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath