दिन-रात टेस्ट मैच को लेकर बोर्ड के निर्देशों का इंतजार : गांगुली

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि दिन-रात के टेस्ट मैच को लेकर उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के दिशा निर्देशों का इंतजार है।

ऐसी अटकलें हैं कि पहले भारत में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने की मंजूरी देने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने यह कहते हुए अपना विचार बदल दिया है कि वह भारतीय परिस्थतियों में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने को लेकर सहज नहीं हैं।

सीएबी के शीर्ष अधिकारी ने यह भी माना की कोलकाता इस प्रस्तावित दिन-रात टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाले संभावित मैदानों की सूची में शामिल था, लेकिन अब इस मैच का होना निश्चित नहीं है।

गांगुली से जब न्यूजीलैंड के दिन-रात टेस्ट मैच खेलने से इनकार करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता, मैंने अभी तक इसके बारे में नहीं सुना। वह ऐडिलेड में गुलाबी गेंद से खेलने को तैयार हो गए थे। अब हमें बीसीसीआई के दिशा निर्देशों का इंतजार करना होगा।”

गांगुली ने कहा, “आपने सुना होगा, यह (दिन-रात टेस्ट मैच) हर जगह खेला जा रहा है, आस्ट्रेलिया में, न्यूजीलैंड में। कुछ समय बाद भारत में भी खेला जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493