‘दिलवाले’ का एलबम लाएगा ‘संगीत का धमाल’

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। सोनी म्यूजिक इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि रोहित शेट्टी, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती की जुगलबंदी फिल्म ‘दिलवाले’ के एलबम को एक ‘संगीतमय कहानी’ बनाएगी।

रोहित शेट्टी निर्देशित ‘दिलवाले’ के संगीत अधिकार सोनी म्यूजिक इंडिया ने खरीदे हैं। फिल्म से शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही है।

सोनी म्यूजिक इंडिया के मार्केटिंग निदेशक सानुजीत भुजबल ने एक बयान में कहा, “भारत की रोमांटिक जोड़ी (शाहरुख-काजोल) के साथ हमारा रिश्ता 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ से शुरू हुआ। फिर ‘कभी खुशी कभी गम’ (2001), ‘माय नेम इज खान’ (2010) और अब ‘दिलवाले’ (2015) से यह रिश्ता बड़ा होने जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “हमारे लिए फिल्मजगत के सर्वश्रेष्ठ से जुड़ना एक बड़ा अवसर है। हम रोहित शेट्टी, रेड चिलीज और प्रीतम के साथ मिलकर 2015 में संगीत के क्षेत्र में धमाल मचाने का वादा करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493