हैदराबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग पूरी होने वाली है और इसे सोचकर अभिनेत्री कृति सेनन काफी भावुक महसूस कर रही हैं।
कृति हालांकि गोवा में होने वाले फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर काफी उत्साहित हैं।
कृति ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है और काफी भावुक महसूस कर रही हूं। हैदराबाद में शूटिंग के 50 दिन काफी बढ़िया रहे हैं। काम कभी भी इतना मजेदार नहीं रहा।”
वह फिल्म की शूटिंग जल्द समाप्त होने से काफी उदास हैं, लेकिन जल्द गोवा में फिल्म के सेट पर लौटने को लेकर खुश भी हैं।
उन्होंने शूटिंग के बारे में ट्विटर पर लिखा, “जैसे शाहरुख कहते हैं कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। गोवा की शूटिंग अभी बाकी है। तो हम जल्द साथ होंगे।”
फिल्म में शाहरुख, काजोल और वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।
‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath