गाजियाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के दिलशाद गार्डन और गाजियाबाद के नए बस स्टैंड के बीच दिल्ली मेट्रो सेवा का परिचालन नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू किया जाएगा।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की उपाध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्प (डीएमआरसी) ने ट्रायल रन आयोजित किया है, जो 15 दिनों तक जारी रहेगा। जिसके बाद मेट्रो स्टेशनों पर अंतिम कार्यो को पूरा कर लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath