दिलीप कुमार आईसीयू में नहीं : सायरा

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को तेज बुखार और सीने में संक्रमण के कारण शुक्रवार रात यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी सायरा बानो ने शनिवार को कहा कि उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में नहीं रखा गया है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर खाते पर एक बयान जारी कर कहा, “दिलीप साहब को तेज बुखार और सीने में संक्रमण के इलाज के लिए 15 अप्रैल की रात लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं सीधी नसों में देने की सलाह दी गई थी।”

बयान के मुताबिक, “डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक, मुंह के रास्ते दवाएं देने से उन्हें इतनी जल्दी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल सकता था, इसलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना जरूरी था। उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। ईश्वर की कृपा और डॉक्टरों की देखभाल से उनकी हालत स्थिर है। वह अस्पताल के एक कमरे में हैं, आईसीयू में नहीं हैं, जैसा कि अफवाहों में कहा जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493