नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दिलीप घोष को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।
घोष, राहुल सिन्हा की जगह अध्यक्ष पद संभालेंगे। सिन्हा का कार्यकाल खत्म हो गया है। वह अब भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।
सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा की राज्य इकाई हाल ही में हुए निकाय और पंचायत चुनाव में कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखा सकी थी। सिन्हा को 2012 में तीन साल के लिए फिर से अध्यक्ष चुना गया था।
पश्चिम बंगाल में 2016 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
dharmpath.com dharmpath