दिल्ली : अपहृत महिला को राहगीरों ने बचाया, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली में दो युवकों द्वारा अपहृत एक 32 वर्षीय महिला को सतर्क राहगीरों ने बचा लिया। राहगीरों ने अपहर्ताओं का वाहन रोहिणी में रोक लिया।

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली में दो युवकों द्वारा अपहृत एक 32 वर्षीय महिला को सतर्क राहगीरों ने बचा लिया। राहगीरों ने अपहर्ताओं का वाहन रोहिणी में रोक लिया।

पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन दोनों के नाम तत्काल पता नहीं चल पाए हैं।

पुलिस उपायुक्त एम.एन. तिवारी ने कहा कि महिला का शनिवार शाम लगभग आठ बजे मंगोलपुरी इलाके से अपहरण किया गया था।

तिवारी ने कहा, “पीड़िता की आरोपियों से कई बार फोन पर बात हो चुकी थी। हम इस बात का पता कर रहे हैं कि वे किस संदर्भ में मिले थे।” एक अन्य अपहर्ता फरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493