दिल्ली : इनामी माफिया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लाख रुपये का इनामी माफिया बिजेंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चार मामलों में भगोड़ा घोषित किए जा चुके विजेंदर को खुफिया जानकारी के आधार पर शालिमार बाग स्थित उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजेंदर के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। बिजेंदर की गिरफ्तारी को पुलिस ने ‘पेशेवर और बिना किसी बदले की भावना के चलाया गया अभियान’ बताया है।

प्राथमिक शिक्षा छोड़कर अपराध में घुसा बिजेंदर पहली बार 1997 में छोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। बिजेंदर 2007 में नगर निगम के पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493