नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक इमारत में आग लग गई। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके के एक सामुदायिक केंद्र में स्थित निपुण टावर में आग लग गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आग लगने की सूचना सुबह 9.42 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मी अभी घटनास्थल पर डटे हुए हैं।”
dharmpath.com dharmpath