दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिन्द्र सच्चर का निधन

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिन्द्र सच्चर का शुक्रवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिन्द्र सच्चर का शुक्रवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

सच्चर के परिवार के एक सदस्य ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें दो सप्ताह पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन दोपहर करीब 12 बजे हुआ।”

सच्चर का जन्म 22 दिसंबर 1923 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 2005 में कांग्रेस नीत केंद्र सरकार द्वारा गठित सच्चर समिति की अध्यक्षता की थी। इस समिति ने भारत में मुसलमानों की समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति पर रिपोर्ट दाखिल की थी।

जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता सच्चर 6 अगस्त 1985 से 22 दिसंबर 1985 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493