दिल्ली एकदिवसीय : भारत ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण

दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने धर्मशाला में जीत दिलाने वाली टीम के साथ ही मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

हालांकि भारत दौरे पर अब तक खराब प्रदर्शन से परेशान किवी टीम के कप्तान केन विलियमसन इस मैच में तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरेंगे।

डग ब्रेसवेल, जिम्मी नीशम और ईश सोढ़ी को बाहर किया गया है। उनकी जगह ट्रेंट बोउल्ट, मैट हेनरी और एंटन डेविक को शामिल किया गया है।

पांच मैचों की श्रृंखला में भारत पहला मैच जीतकर 1-0 से बढ़त ले चुकी है।

टीमें (संभावित) :

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, एंटन डेविक, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493