दिल्ली एनसीआर में एयरटेल की 4जी प्रायोगिक सेवा शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने यहां कहा कि उसने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के ग्राहकों के लिए 4जी सेवा की प्रायोगिक शुरुआत गुरुवार को कर दी है।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “एनसीआर में एयरटेल की 4जी सेवा एकीकृत फ्रिक्वेंसी डिवीजन (एफडी) और टाइम डिवीजन (टीडी) नेटवर्क का लाभ उठाने वाली देश की पहली सेवा होगी, जिससे सर्वाधिक तेजी 4जी सेवा और बेहतर नेटवर्क कवरेज हासिल होगा।”

इसके तहत कंपनी के ग्राहक 3जी की दरों पर अपनी सेवा को 4जी में बदलवा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493