दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, शुक्रवार तक जारी रहने के आसार

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी और कहा कि शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बुधवार सुबह तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री कम रहने की संभावना है।

स्काईमेट के मुताबिक, मानसून के पूर्व बारिश होने की तीन वजहें हैं – पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण पश्चिमी हवाएं।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान, जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने आईएएनएस को बताया, “एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनाता है। साथ ही अरब सागर से आने वाली दक्षिणी पश्चिमी हवाएं नमी बढ़ा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति कम से कम शुक्रवार तक बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि बारिश से गर्मी कम होगी और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान नियंत्रित रहेगा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 82 फीसदी दर्ज किया गया।

शहर में सोमवार को भी हल्की बारिश हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493