दिल्ली, एनसीआर में तेज बारिश

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह तेज बारिश हो रही है, जिससे पारा लुढ़का है।

मौसम विभाग ने पूरे दिन बारिश की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे तक शहर में पिछले 24 घंटों में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और आद्र्रता का स्तर 93 फीसदी दर्ज हुआ।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

सुबह भारी बदली छाई और सुबह सात बजे के आसपास बारिश शुरू हुई और शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आकाश में पूरे दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। शहर के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।”

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493