दिल्ली-एनसीआर में नव वर्ष पर घना कोहरा छाया रहा (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी में सोमवार को नव वर्ष पर घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता का स्तर शून्य पर पहुंच गया। कोहरे के चलते कई उड़ानों और ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी में सोमवार को नव वर्ष पर घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता का स्तर शून्य पर पहुंच गया। कोहरे के चलते कई उड़ानों और ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण संचालन प्रभावित हुआ।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह छह बजे से 10 बजे के बीच की उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि लगभग सभी उड़ानों की लैंडिंग में देरी हुई।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 56 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 20 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में हल्का कोहरा छाया रहेगा। दृश्यता का स्तर सुबह 3.30 बजे 1,500 मीटर रहा और फिर सुबह 5.30 बजे शून्य पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493