नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार दोपहर बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर में बारिश से पहले धूल भरी आंधियां भी चलीं।
दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अपराह्न् 2.30 बजे धूल भरी आंधियां चलीं और बारिश भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने पहले दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 53 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई थी।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 41.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath