दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रहने के साथ नमी बनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाई रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।”

यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे यहां आद्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493