दिल्ली, एनसीआर में बारिश

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार सुबह बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर बदली छाई रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।”

न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493