दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में गिरावट

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही। शहर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन की शुरुआत में हल्की धुंध बने रहने के साथ आसमान साफ रहेगा।”

वायु गुणवत्ता व मौसम पूवार्नुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब है।

राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 87 फीसदी थी। राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493