दिल्ली, एनसीआर में सुबह बारिश

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। दिल्ली एवं एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने की संभावना है।”

आईएमडी के मुताबिक, शहर में सुबह 8.30 बजे तक 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 95 फीसदी रही।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493