दिल्ली : एसीपी पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक 38 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

महिला ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई कि बीते साल उसका यौन उत्पीड़न किया गया। यह मामला बुधवार को दर्ज किया गया।

आरोपी रमेश दहिया फिलहाल एसीपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात हैं। जब यह घटना हुई थी, वह सदर बाजार पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नुपूर प्रसाद ने कहा कि मामले को अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, “महिला ने कहा कि आरोपी उसके पति का परिचित है, इसीलिए उसकी उससे जान-पहचान हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493