दिल्ली और उत्तर भारत में लू का कहर

नई दिल्ली– देशभर में मौसम का मिजाज दो हिस्सों में बंटा हुआ है. एक तरफ उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू से जूझ रहा है, वहीं पूर्वोत्तर और पश्चिमी तट पर भारी बारिश का दौर जारी है. देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है, जबकि उत्तर-पश्चिम में लू की स्थिति बनी हुई है. 30 जून को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश, पश्चिमी तट पर मूसलाधार वर्षा और उत्तरी मैदानी इलाकों में गर्मी-नमी का संयोजन देखने को मिल सकता है. किसान और यात्री सतर्क रहें.दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू या गंभीर लू की स्थिति संभावित है. IMD प्रेस रिलीज के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40-43°C के आसपास रह सकता है. कुछ जगहों पर हल्की बारिश या आंधी संभव.

दिल्ली-एनसीआर में इस समय भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है. लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी.आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शाम या रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे तापमान में मामूली गिरावट महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापक राहत मिलने की संभावना कम है. 1 जुलाई यानी बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने का अनुमान है. कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493