दिल्ली : कबाड़खाने में आग (लीड-1)

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वारका सेक्टर 3 स्थित एक झुग्गी बस्ती में एक कबाड़खाने में शनिवार को आग लग गई।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 3 में सुबह लगभग 10.08 बजे के आसपास आग लगी।

अधिकारी ने कहा, “घटनास्थल पर कम से कम 20 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाने में लगभग डेढ़ घंटे लगे।”

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493