नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह छात्रों को 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने वाली अपनी योजना का नाम पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर रखेगी।
आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, “यह अब्दुल कलाम को हमारी श्रद्धांजलि है।”
उल्लेखनीय है कि ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर अब्दुल कलाम का सोमवार की शाम शिलांग में निधन हो गया। वह शिलांग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में व्याख्यान दे रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अचेत हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके निधन की पुष्टि की गई।
dharmpath.com dharmpath