दिल्ली : कारीगरों के कौशल को समर्पित प्रदर्शनी रविवार को

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में देश के ग्रामीण दस्तकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर को ‘दस्तकारी स्टूडियो’ नाम से एक प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मेनका गांधी मुख्य अतिथि होंगी। प्रदर्शनी में देश के ग्रामीण और दूरदराज के कारीगरों के कौशल की झलक देखने को मिलेगी। इन कारीगरों ने भारतीय परंपराओं को जिंदा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

प्रदर्शनी की इंटीरियर डिजाइनर और क्यूरेटर पारुल महाजन ने कहा, “देश के सभी राज्यों की अपनी शैली और कला है। इस त्योहारी मौसम में प्रदर्शनी लगाकर हम हस्तकला के स्वदेशी नमूने पेश करने जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493