दिल्ली का कैब चालक गर्लफ्रेंड की हत्या में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी गर्लफ्रेंड से कहा-सुनी के बाद उसकी हत्या कर देने के आरोप में एक कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अजय हुड्डा (22) ने सपना (23) को तीन अगस्त को पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के संतोष पार्क इलाके में गला घोंटकर मार डाला। वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर उसे पश्चिमी दिल्ली के ही विकासपुरी इलाके गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि महिला का शव उसके शयनकक्ष से बरामद कर लिया गया। उसके गले पर बंधन का निशान था।

हुड्डा ने एक माह पहले शादी की थी। वह छह माह पहले सपना के संपर्क में आया था।

अधिकारी ने कहा, “सपना को जब किसी अन्य महिला से संबंध और उसकी शादी की जानकारी मिली तो उसने आपत्ति की और हूडा पर पत्नी से तलाक लेने और खुद से शादी करने के लिए दबाव डालने लगी।”

उन्होंने कहा कि हुड्डा ने सपना की हत्या कर दी और उसका मोबाइल, गहना और 30 हजार रुपये ले लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493