दिल्ली किसान आत्महत्या : न्यायिक जांच की मांग

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) की रैली के दौरान एक किसान के आत्महत्या करने के मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की।

लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उम्मीद जाहिर की कि सरकार घटना की न्यायिक जांच कराएगी।

खड़गे ने कहा, “पुलिस की जांच एकपक्षीय हो जाएगी।”

उन्होंने सरकार से कहा कि वह ऋण माफी, मुवाआजा और न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए राहत की घोषणा करे।

तृणमूल सांसद स्वागत रॉय ने भी न्यायिक जांच की मांग की।

उन्होंने कहा, “गृह मंत्री को न्यायिक जांच के आदेश देने चाहिए कि क्यों किसी ने कुछ नहीं किया और सभी के सामने तमाशा चलता रहा।”

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुए फसल से परेशान राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह ने भूमि अध्यादेश के खिलाफ आप की रैली के दौरान बुधवार को पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493