दिल्ली की इमारत में आग, 2 झुलसे

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक रिहायशी इमारत में शनिवार को आग लग जाने के कारण दो लोग झुलस गए।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना दक्षिणी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में पूर्वाह्न् करीब 11.55 बजे हुई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, “दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।”

इमारत में रहने वाले संजीव गुप्ता (50) तथा नरेश कुमार (28) आग से झुलस गए, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।

अधिकारी ने कहा, “आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493