दिल्ली की झुग्गी-बस्ती में आग, 3 बच्चों की मौत

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक झुग्गी-बस्ती में शनिवार देर रात लगी आग में तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने रविवार को बताया कि आग पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार रात करीब 11.30 बजे में लगी। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, “कम से कम 25 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। बिजली में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी होगी। हमने शनिवार देर रात 12.30 बजे दमकल की 12 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा।”

अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों को इस अग्निकांड में एक झुग्गी में आग लगने से मारे गए तीन भाई-बहनों रीना (10), मीना (7) और मुबारक (6 माह) के शव मिले।

उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में घायल हुआ एक बच्चा करीब 80 प्रतिशत से अधिक जल गया। वह यहां के एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी गंभीर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493