दिल्ली की बेकरी में विस्फोट, 3 की मौत

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की एक बेकरी में गुरुवार को विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

यह घटना दिल्ली के खुरेजी क्षेत्र में हुई।

अग्निशमन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “तीन मंजिली बेकरी के ओवन में सुबह 5.15 बजे विस्फोट होने की खबर मिली। उस समय बेकरी में 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।”

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट इमारत की पहली मंजिल में हुआ जहां ओवन रखा हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में तीन कर्मचारियों राहुल, साजिद और दिलशाद की मौत हो गई जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493