दिल्ली के उप राज्यपाल के नाम पर 5 फर्जी ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के नाम पर ट्विटर पर पांच फर्जी अकाउंट को मंगलवार को ब्लॉक कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट से इन फर्जी अकाउंट को ब्लॉक करने का अनुरोध किया था।

पुलिस उपायुक्त (साइबर शाखा) अन्येश रॉय ने कहा कि उपराज्यपाल कार्यालय के कर्मचारी ने सोमवार देर शाम दिल्ली पुलिस मुख्यायल को ट्विटर पर फर्जी अकाउंट के बारे में सूचना दी थी।

रॉय ने आईएएनएस से कहा, “हमने पाया था कि अनिल बैजल के नाम पर अज्ञात लोगों ने पांच अकाउंट बना रखे हैं। हमने इन अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए ट्विटर के मुख्यालयों को ई-मेल भेजा था जिसके बाद उन्हें ब्लॉक किया गया।”

रॉय ने कहा कि इस मामले में उपराज्यपाल कार्यालय ने लिखित या ई-मेल के माध्यम से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

पुलिस ने कहा कि देर सोमवार को इन अकाउंट के सामने आने के बाद दो घंटों के भीतर 2,000 से अधिक लोगों ने फॉलो किया।

इन अकाउंट में बैजल की तस्वीर के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493