नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के बिजवासन इलाके में रविवार रात एक व्यावसायिक इमारत के माल-गोदाम में आग लग गई।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि इस आग को बुझाने के लिए 13 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।
दमकल अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “व्यावसायिक इमारत के माल-गोदाम में आग की खबर अधिकारी को रविवार रात करीब 12.01 बजे मिली। आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां घटनास्थल के लिए भेजी गईं।”
अधिकारी ने बताया, “आग बुझाने में करीब चार घंटे का समय लगा। पार्किं ग में खड़ी करीब 17 मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ गए।”
आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन दमकल अधिकारियों को शक है कि इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी होगी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath