दिल्ली के चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में मामूली आग

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य दिल्ली स्थित कलावती शरण चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर स्त्री रोग वार्ड में सोमवार को आग लग गई, जिसके कारण एक एयर कंडीशनर क्षतिग्रस्त हो गया।

अग्निशमन अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा, “अग्निशमन कार्यालय को सुबह 8.30 बजे के आसपास घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल के चार वाहनों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना कर दिया गया।”

अधिकारियों को शक है कि एयर कंडीशनर में इलेक्ट्रिक शॉक के कारण आग लगी।

आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया गया।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493