नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने शहर के उत्तर-पश्चिमी इलाके के एक स्कूल भवन को ‘असुरक्षित’ घोषित करने के बाद, स्कूल को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार ने कहा, “कई अन्य स्कूलों की इमारतों को भी खाली करा दिया गया है और नए भवनों के निर्माण के लिए स्कूल की इमारतों को ध्वस्त किया जा सकता है।”
अधिकारियों से बैठक के बाद यह आदेश सोमवार को जारी किया गया।
इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (पाडब्ल्यूडी) द्वारा किया जाएगा। शहर के उत्तर-पश्चिम के कंझावला सर्वोदय कन्या विद्यालय को 2004 में ही निर्माण के दो सालों में ही दरारों के बाद ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया था।
सरकार ने सोमवार को इसे ध्वस्त करने के आदेश दिए।
वहीं दिल्ली के अन्य पांच स्कूलों को भी 2006 से 2016 के बीच असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इसमें शाहबाद डेयरी के गवर्मेट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दरियापूर कलां के उपदेश कौर सर्वोदय कन्या विद्यालय, जहांगीरपुरी में गवर्मेट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भलस्वा डेयरी में गवर्मेट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुल बंगश में सर्वोदय कन्या विद्यालय शामिल है।
आदेश जारी करने पर सरकार ने कहा कि इन इमारतों के ध्वस्त होने के बाद ही स्कूल के नए भवनों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
dharmpath.com dharmpath