दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में फार्मासिस्ट व मशीनें कम : केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के शाहदरा स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि अस्पताल में फार्मासिस्ट और अल्ट्रासाउंड मशीनों का अभाव है।

केजरीवाल ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से कहा, “ऐसे बहुत सारे रोगी थे, जो पूरे दिन कतार में खड़े रहे और उन्हें दवाइयां नहीं मिलीं। हमें इस मुद्दे का जल्द ही हल निकालना होगा।”

केजरीवाल ने बाद में ट्वीट कर कहा, “फार्मेसी के बाहर लंबी कतारें। काउंटर ओर फार्मासिस्ट की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।”

केजरीवाल ने अस्पताल में दाखिल रोगियों से भी बात की और कहा कि ज्यादातर लोग चिकित्सीय सेवा से हालांकि संतुष्ट थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493