दिल्ली के निकायकर्मियों से मिलेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली जून को दिल्ली के स्थानीय निकाय के कर्मचारियों के आयुक्तों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें वेतन नहीं मिलने के मुद्दे पर बात करेंगे।

इस संबंध में सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए वह सोमवार पहली जून को बैठक बुला रहे हैं, जिसमें समस्या पर बात की जाएगी। सभी तीन आयुक्तों और सभी संघों को मुद्दे पर बातचीत के लिए बैठक में बुलाया जाएगा और वेतन भुगतान की मौजूदा समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।”

यह घोषणा केजरीवाल और ज्वाइंट फ्रंट ऑफ एमसीडी यूनियन्स के अंतर्गत आने वाले उत्तरी, पूर्वी एवं दक्षिणी दिल्ली नगरनिगम के निकायकर्मी संघों के प्रतिनिधियों की सोमवार को हुई बैठक के बाद की गई।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बैठक में शामिल थे।

केजरीवाल ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने हिस्से का भुगतान निगमों को कर दिया है और केंद्र की ओर से निगमों को 600 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना शेष है।

केजरीवाल ने कहा, “हमें जितनी राशि का भुगतान करना था, हम कर चुके हैं। वास्तव में हमने अपेक्षाकृत ज्यादा ही भुगतान किया है।”

इन तीन निगमों का संचालन केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार द्वारा होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493