दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल बनवारी लाल जोशी का निधन

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल बनवारी लाल जोशी का 81 वर्ष की उम्र में यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल में जोशी का हृदय और सांस संबंधी समस्या का इलाज चल रहा था।

जोशी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शाम करीब 4:30 बजे निधन हुआ।

नाम न बताने की शर्त पर एम्स के एक चिकित्सक ने कहा, “उन्हें (जोशी) हृदय और सांस संबंधी समस्या के कारण करीब 20 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके वॉल्व में संक्रमण होने के कारण उन्हें सेप्टिक शॉक लगा जिससे उनकी मृत्यु हो गई।”

21 मार्च 1936 को जन्मे जोशी ने कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी। वह 2009 से लेकर 2014 तक उत्तर प्रदेश, 2007 में मेघालय और अक्टूबर 2007 से जुलाई 2009 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे थे।

उन्होंने 2004 से लेकर 2007 तक दिल्ली में भी बतौर उपराज्यपाल अपनी सेवाएं दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493