दिल्ली के प्रगति टावर में भयंकर आग

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली स्थित व्यावसायिक इमारत प्रगति टावर में सोमवार देर रात भयंकर आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग टॉवर की तीसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते 13वीं मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने की पुख्ता वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।

आग लगने का पता सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे लगा।

दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मंगलवार तड़के 3.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने कहा, “आग से कोई जख्मी नहीं हुआ है। हालांकि संपत्ति को भारी नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता।”

राजेंद्र प्लेस स्थित प्रगति टावर में निजी और सार्वजनिक उद्यमों के दफ्तर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493