दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निर्देशक अतुल गर्ग ने कहा, “हमें सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फौरन 17 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।”

दमकल कर्मी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं।

आग लगने की वजह से मेजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने तक शाहीन बाग और बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493