मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) व गाजियाबाद एनसीआर के महत्वपूर्ण जिले हैं। ये दोनों ही जिले उद्योगों के लिए जाने जाते हैं। इन जिलों से सरकार को पूरे प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन दु:ख का विषय है कि यहां कार्यरत श्रमिकों का न्यूनतम वेतन दिल्ली और हरियाणा के मुकाबले काफी कम है।
ज्ञापन में कहा गया है कि इतने कम वेतन में जीवन निर्वाह की कल्पना ही बेमानी है। इसमें मुख्यमंत्री से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कार्यरत श्रमिकों (सभी संगठित और असंगठित) का न्यूनतम वेतन दिल्ली के समकक्ष करने की मांग की गई है।
dharmpath.com dharmpath