नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर इलाके में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई। उसने दो दिन पहले (रविवार) किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।”
उन्होंने कहा, “किशोरी के माता-पिता को आपबीती सुनाए जाने के बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।”
पुलिस अधिकारी के अनुसार, रवि मादीपुर इलाके का रहने वाला है और 13 वर्षीया किशोरी उसके पड़ोस में रहती है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath