दिल्ली के मानेकशॉ केंद्र में एसएमएल प्रशिक्षण जारी

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सीनियर मिशन लीडर्स (एसएमएल) कोर्स का प्रशिक्षण यहां के मानेकशॉ केंद्र में चल रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत 20 मार्च से जारी है। इस कोर्स का उद्देश्य प्रभावी योजना के बारे में वरिष्ठ नेतृत्व की क्षमता को मजबूत बनाना और एकीकृत शांति सहायता परिचालनों को आयोजित करना है।

यह मौका शांति, सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र मिशनों में उनके सामने आ रही चुनौतियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है।

इस कोर्स में उच्च पदों पर तैनात सैन्य अधिकारी (ब्रिगेडियर और उससे ऊपर) तथा उनके समतुल्य पुलिस और प्रशासन (देशों के राजदूतों सहित) के अधिकारी भाग ले रहे हैं। 18 देशों के 25 प्रतिभागी इस कोर्स में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 21 संयुक्त राष्ट्र अधिकारी, वरिष्ठ सलाहकार, सुविधा प्रदाता इस कोर्स के आयोजन में भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन सत्र को लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. चीमा, डीसीओएएस (आईएस एंड टी) ने संबोधित किया। इसके बाद शांति स्थापना परिचालन विभाग के निदेशक जैक क्रिस्टोफाइड्स ने अपना संबोधन दिया। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति सरन मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने सत्र के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित किया।

एसएमएल कोर्स की शुरुआत 2005 में हुई थी। यह संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में सर्वोच्च मान्यता प्राप्त कोर्स है। विदेश मंत्रालय के तहत संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) मौजूदा कोर्स 30 मार्च तक चलाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493