दिल्ली के मुख्यमंत्री को कोई तोड़ नहीं सकता: सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में अपना पहला रोड शो किया. सुनीता केजरीवाल के रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी. सुनीता केजरीवाल ने ये रोड शो पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में किया. इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल “शेर” हैं और कोई उन्हें तोड़ या झुका नहीं सकता.

सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कोंडली क्षेत्र में मतदाताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाए, मुफ्त बिजली मुहैया कराई और मोहल्ला क्लीनिक खोले. सुनीता केजरीवाल ने कहा, “हम तानाशाही हटाने और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेंगे.”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493