नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले।
दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, “आम आदमी पार्टी (आप) सरकार व उप राज्यपाल नजीब जंग के बीच विभिन्न विवादित मुद्दों जैसे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को पेरोल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कार्यालय बनाने के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा की गई।”
जंग के राजनाथ सिंह से मुलाकात के एक दिन बाद बाद यह बैठक हुई। केजरीवाल और राजनाथ सिंह के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।
dharmpath.com dharmpath