नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर नौ अप्रैल को उप-चुनाव होगा।
राष्ट्रीय राजधानी में इसी महीने होने वाले निकाय चुनाव से ठीक पहले हो रहे इस उप-चुनाव को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की लोकप्रियता, कांग्रेस की वापसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सम्मान की पूर्व परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
इस सीट से जीते आप विधायक जरनैल सिंह के हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के लंबी विधानसभा सीट से लड़ने के लिए पद से इस्तीफा देने के चलते यह सीट रिक्त हुई है।
आप ने उप-चुनाव में हरजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
मनिंदर सिंह सिरसा भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के संयुक्त प्रत्याशी होंगे, जबकि कांग्रेस ने मीनाक्षी चंदेला को खड़ा किया है।
dharmpath.com dharmpath